ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कटघोरा पुलिस का झोरा घाट में एक्शन: 21 तेज आवाज वाली बाइक जब्त, उपद्रवियों में मचा हड़कंप

कटघोरा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झोरा घाट को अराजक गतिविधियों का केंद्र बनाने वालों को अब सबक मिल चुका है। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में रविवार को कटघोरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 21 बाइकों को जब्त कर लिया।

झोरा घाट में रविवार को करीब 10,000 की भीड़ उमड़ी थी, जहां कुछ उपद्रवी तत्व तेज रफ्तार बाइक और म्यूजिक के साथ माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि हर रविवार कुछ युवक असामाजिक गतिविधियों से क्षेत्र की शांति को भंग कर रहे हैं।

इस बार जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, थाना प्रभारी तिवारी ने बिना देरी किए पुलिस बल के साथ झोरा घाट पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। नतीजतन, अराजक तत्वों में हड़कंप मच गया और इलाके में सन्नाटा छा गया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!