ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बलौदाबाजार, तखतपुर, दंतेवाड़ा में भाजपा का दबदबा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन जारी है. फिंगेश्वर, बलौदाबाजार और तखतपुर जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की है. जीत के बाद भाजपा समर्थकों में जश्न का माहौल है.

गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी इंद्राणी साहू निर्विरोध अध्यक्ष बनी.  जनपद पंचायत फिंगेश्वर में जीत के बाद बीजेपी समर्थकों में खुशी की लहर है. बता दें कि इन्द्राणी साहू पूर्व में भी सरपंच पद मे रह चुकी है.

बलौदाबाजार में भी भाजपा का कब्जा

भारतीय जनता पार्टी की बलौदाबाजार जनपद पंचायत में भी जीत हुई है. सुलोचना यादव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो गई हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पदाधिकारी से चर्चा जारी है.

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!