छत्तीसगढ़
3 बांग्लादेशी को पुलिस ने फिर से लिया रिमांड पर
रायपुर। ‘ पुलिस ने न्यायिक रिमांड में जेल में बंद तीन बांग्लादेशी भाइयों को एक बार फिर रिमांड पर लिया है। इनसे अगले दो दिनों तक गहन पूछताछ की जाएगी। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों में मोहम्मद इस्माइल (27), शेख अकबर (23) और शेख साजन (22) ने अलग-अलग देशों में संपर्क साधा था।
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों से उनके विदेशी संपर्कों का पूरा ब्योरा मांगा जाएगा। रायपुर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे किन-किन देशों में किससे संपर्क में थे और उनकी असली मंशा क्या थी।
गौरतलब है कि 10 फरवरी को रायपुर में अवैध रूप से रह रहे तीन बांग्लादेशी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। तीनों भाई फर्जी पासपोर्ट के जरिए इराक के बगदाद भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ATS की टीम ने समय रहते कार्रवाई कर उन्हें दबोच लिया।


