छत्तीसगढ़
भाजपा ने कलेक्टोरेट कार्यालय में जड़ा ताला, घंटों हंगामा
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।’ जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव के बाद भाजपा ने घंटों हंगामा किया। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की जीत से भड़के भाजपाइयों ने कलेक्टोरेट कार्यालय में ताला जड़ दिया।
कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटों तक कलेक्टोरेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। मामले में कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत राज्य निर्वाचन आयुक्त से की है।



