छत्तीसगढ़
जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के जंगल में एक युवक की लाश नग्न हालत में मिली है। शव सड़-गल चुका था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम गांधीगढ़ क्षेत्र के जंगल में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक की नग्न अवस्था में लाश पड़ी थी। ग्रामीण जंगल की ओर गए थे, इस दौरान उन्होंने शव को देखा।


