ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने में तेजी लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एवं अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक. परिवहन एवं परिवहन आयुक्त श्री एस प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक

सचिव, परिवहन एवं परिवहन आयुक्त श्री एस. प्रकाश की अध्यक्षता में दिनांक 17.04.2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देश के अनुपालन में राज्य में लगाए जा रहे हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के संबंध में आ रही समस्या एवं प्रगति के विषय पर अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधि तथा राज्य के विभिन्न परिवहन अधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहन स्वामी के पंजीकृत वाहन में मोबाईल नंबर अपडेट करने संबंधी कार्य में तेजी लाए जाने एवं इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। आम जनता को HSRP लगाने की सरल, सुलम प्रक्रिया के संबंध में विभागीय वेबसाईट की जानकारी egtransport.gov.in के उपयोग करने एवं इस हेतु जागरूक करने हेतु सार्थक प्रयास किये जाने के निर्देश दिये गये। परिवहन अधिकारी HSRP योजना के क्रियान्वयन हेतु परिवहन कार्यालय में वाहन स्वामी के पंजीकृत वाहन में मोबाईल नंबर अपडेट करने हेतु अधिक काऊण्टर खोले जाए तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक तथा सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता के बीच HSRP नंबर प्लेट की महत्ता एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

अनुबंधित कंपनी भी अपने फिटमेंट सेंटर के कार्यबल/तकनीकी उपकरणों सहित जिला परिवहन कार्यालयों में आम जनता/वाहन स्वामियों को HSRP फिटेड कराने की सुविधा मुहैया हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त अनुबंधित कंपनियां विशेष क्षेत्रों में इस हेतु शिविरों का आयोजन करेंगे, जिसमें परिवहन कार्यालय से संबंधित अधिकारी भी रहेंगे।

अनुबंधित कंपनियों को आबंटित जिलों में HSRP लगाने हेतु उपलब्ध यूनिट/इकाई व कार्यबल में वृद्धि कर कम समय में फिटिंग कार्य करने, HSRP लगाने हेतु आवेदन, फिटमेंट सुविधा, घर पहुंच सुविधा एवं निर्धारित शुल्क के संबंध में अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुबंधित कंपनी जिले खोले गये फिटमेंट सेंटर/प्रतिनिधि की जानकारी, संपर्क नंबर इत्यादि को सार्वजनिक रूप से आम जनता को सुलभ हो सके ऐसी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये।

उक्त बैठक में अपर परिवह आयुक्त, श्री डी. रविशंकर, भापुसे, श्री यू.बी.एस. चौहान, संयुक्त परिवहन आयुक्त, श्री मनोज कुमार ध्रुव, उप परिवहन आयुक्त, सुश्री युगेश्वरी वर्मा, सहा. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तथा रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, अंबिकापुर, जगदलपुर, धमतरी, जॉजगीर चांपा. कोरबा, रायगढ़ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी/जिला परिवहन अधिकारी शामिल हुए। इसके अतिरिक्त अनुबंधित कंपनी की ओर से श्री मुकेश मल्होत्रा रोसमार्ट तथा श्री विश्वजीत मुखर्जी, रियल मेजॉन उपस्थित हुए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!