ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बोलेरो की रफ्तार ने मासूम की ली जान, एक नहीं दो बार रौंदा, रास्ते में तोड़ी सांसें

हिट एंड रन मामले में तीन साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. बोलेरो की चपेट में आए बच्चे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया. बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के खिलाफ अभियान में 7 आरोपी गिरफ्तार, 68 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

घटना जिले के धनपुर ग्राम पंचायत के चितवाही गाँव के मुख्य मार्ग में किराना दुकान के पास हुआ. मरवाही की तरफ से पेण्ड्रा जा रहे बोलेरो के चालक ने तीन वर्षीय धनंजय सिंह को चपेट में ले लिया.

मृत बच्चे के रिश्तेदार के अनुसार, बोलरो चालक ने एक नही बल्कि दो बार बच्चे को रौंदा. पहली बार जब बच्चे के ऊपर गाड़ी चढ़ी तब वह जीवित था. इसके बाद बैक लेते हुए चालक ने फिर से बच्चे पर गाड़ी चढ़ा दी. घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

दुर्घटना में बच्चे को गंभीर चोट आई. आनन-फानन में परिजन बच्चों को लेकर गौरेला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर सुनने के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!