ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

बंगाल हिंसा पर डिप्टी CM विजय शर्मा का सवाल: वक्फ कानून के विरोध को हिन्दू विरोध क्यों बनाया जा रहा?

 कवर्धा। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तीखा सवाल किया है. उन्होंने कहा कि वक्फ कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को आखिर हिंदुओं के खिलाफ क्यों मोड़ा जा रहा है?

कोरबा : किरण चौरसिया बने स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में हर्ष

पश्चिम बंगाल की सरकार के रहते वहाँ से हिंदुओं और अन्य धर्म विशेष के लोगों को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है, उन्हें विस्थापित होकर कैंपों में रहना पड़ रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपने ही देश, अपने ही प्रदेश में लोग शरणार्थी बनने को मजबूर हो रहे हैं.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है. उन्होंने मांग की कि बंगाल के वे सभी सीमावर्ती जिले जो बांग्लादेश से सटे हैं, उनका पूरा नियंत्रण राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार को सौंपा जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय है, बल्कि देश के नागरिकों के जीवन, अधिकार और सम्मान से भी जुड़ा मामला है. केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लेना चाहिए.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!