ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के लाल को अंतिम सलामी, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। नक्सल ऑपरेशन में शहीद सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने श्रद्धांजलि दी.

सुकमा और बीजापुर में गत दिवस हुए नक्सल मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान मेहूल भाई नंदलाल सोलंकी शहीद हो गए थे. उनका पार्थिव शरीर माना स्थित 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में लाया गया.

गमगीन माहौल में मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी. श्रद्धांजलि के बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर विशेष विमान से एयरलिफ़्ट कर गुजरात भेजा जाएगा.

    Netagiri

    Related Articles

    Back to top button
    error: Content is protected !!