ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

राखड़ से लदा ट्रेलर बना कहर का कारण, कोरबा में दर्दनाक हादसे में चालक की जान बाल-बाल बची

कोरबा। कटघोरा-छुरी मुख्य मार्ग पर गुरुवार तड़के करीब 5 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा दूसरा ट्रेलर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसका चालक अनीश पटेल केबिन में स्टेयरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गैस कटर की मदद से 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों ट्रेलर कोरबा की ओर जा रहे थे, जिसमें से एक में राखड़ लोड था

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!