ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

श्रीमद्भागवत गीता बनेगी इंजीनियरिंग छात्रों की पाठ्यपुस्तक, सिलेबस में 4 नए विषय जोड़े गए

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग के छात्र अब अच्छे इंजीनियर ही नहीं बल्कि बेहतर नागरिक भी बनेंगे। उन्हें इंजीनियरिंग की विधाओं के साथ श्रीमद्भागवत गीता का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। संस्कृति की जानकारी भी दी जाएगी। खगोल विज्ञान, ज्योतिष और संविधान की भी पढ़ाई होगी। नया पाठ्यक्रम अगले सत्र यानी 2025-26 से राज्य में लागू हो जाएगा।

उच्च शिक्षा विभाग में पिछले साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हुई। इस साल इसे तकनीकी शिक्षा में लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कोर्स में बदलाव किया गया है। पुराने विषयों का कंटेंट तो बदला ही गया है। इसके साथ ही चार नए सब्जेक्ट शामिल हुए हैं। इसी तरह मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एक्जिट जैसे प्रावधान किए गए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!