ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

कोरबा।’ के ग्राम पंचायत बरपाली में स्थित शराब दुकान को लेकर महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं बड़ी संख्या में उरगा थाने पहुंचीं और शराब दुकान को हटाने की मांग की।

महिलाओं का कहना है कि यह दुकान सब स्टेशन और आवासीय क्षेत्र के बीच स्थित है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। शराब दुकान के कारण बच्चों को ट्यूशन जाने में दिक्कतें आ रही हैं। नशे में वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

शराब दुकान मुख्य मार्ग पर स्थित है, जो कई गांवों को जोड़ता है। शराबी लोग सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। वे सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीते हैं और हंगामा करते हैं। इस कारण महिलाएं और बच्चे इस रास्ते से गुजरने में असुरक्षित महसूस करते हैं।

आसपास की दुकानों में भी खुलेआम शराब परोसी जाती है। दुकानदार अधिक कीमत वसूलते हैं और पानी की बोतल और डिस्पोजल के लिए भी ज्यादा पैसे लेते हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी भी फैल रही है।

महिलाओं ने बताया कि वे पहले भी कई बार कलेक्टर और थाना प्रभारी से शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही शराब दुकान नहीं हटाई गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!