ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

बेशकिमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बाऊन्ड्री वॉल एवं फैक्ट्री निर्माण की जॉच उपरांत कार्यवाही हेतु जनदर्शन में की गई शिकायत

 

netagiri.in,—-ग्रामीण अंचलों में बेशकीमती सरकारी जमीनों की हेरा फेरी बंद होने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहनपुर का है जहां ऐसतररेंगा रोड मैं मोहनपुर पंचायत में करीब 3 से 4 एकड़ सरकारी जमीन को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है इतना ही नहीं उसमें बाउंड्री वॉल और फैक्ट्री का निर्माण भी कर लिया गया है
शिकायतकर्ता चेतन शर्मा ने शिकायत में लिखा है कि
मैं चेतन कुमार शर्मा निवासी ग्राम चुईया आमीर सोहेल डायरेक्टर राजु इंजीनियरिंग के विरुद्ध शिकायत कर रहा हूं कि
आमीर सोहेल डायरेक्टर राजु इंजीनियरिंग के द्वारा ग्राम मोहनपुर प.ह. न. 11 के ख.नं. 10 से लगी एवं अजगरबहार सतरेंगा मुख्य मार्ग से लगी बेसकिमती सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का अहाता निर्माण एवं फैक्ट्री का निर्माण कर लिया गया है।

मोहनपुर की 3 से 4 एकड़ जमीन पर अपने रसुख और गुण्डागर्दी के बल पर बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध झंझ़कब्जा पर फैक्ट्री का निर्माण भी कर लिया गया है।
चेतन शर्मा ने शिकायत में
अवैध कब्जा एवं निर्माण की जाँच उपरांत उचित कार्रवाई मांग की है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!