प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति से हुआ संभव हमारा देश विकसित भारत की ओर अग्रसर.. केन्द्र सरकार के 11साल पूरे भाजपा ने गिनाई उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कोरबा में भाजपा द्वारा तिलक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली गई
भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल को उद्बबोधन के लिए आमंत्रित किया
वहीं प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ विकसित भारत की नींव रखी है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में भारत ने सीमा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक और वैश्विक कूटनीति में अभूतपूर्व प्रगति की है।
भाजपा नेता चंदेल ने ऑपरेशन सिंदूर, कश्मीर में धारा 370 और रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि का उल्लेख किया। नक्सल प्रभावित जिलों में 70% कमी, डिजिटल लेनदेन में प्रधानमंत्री आवास, राम मंदिर निर्माण, लोगों का जन धन योजना के तहत करोड़ों गरीबों के बैंक में खाते , रेल पुल और 99% गांवों को सड़क कनेक्टिविटी जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की उपलब्धियों को गिनाया है
नेता नारायण चंदेल ने कहा कि यह सब मोदी सरकार की इच्छा शक्ति के चलते पूरा हो सका है
वहीं कांन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि देश में 57साल राज करने के बाद भी कांग्रेस ने देश में क्या काम किया है उन्हें जनता के सामने नहीं लेकर आये मुस्लिम समाज को कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक समझा मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को मोदी सरकार ने राहत देते हुए तीन तलाक़ बिल पारित किया और उन्हें तीन तलाक़ से आजाद किया
किसानों के लिए कृषि बजट में 5 गुना वृद्धि, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, गरीब कल्याण अन्न योजना, आवास योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान, घर घर शौचालय वृक्षारोपण जैसी योजनाओं ने जनजीवन को बेहतर बनाया। जो आज देश में एक जन क्रांति के रूप ले चुका है
धारा 370 हटाने, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, राम मंदिर और नई शिक्षा नीति जैसे कदमों ने विकास और विरासत को साकार किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज और स्टार्टअप इंडिया से 1.6 लाख स्टार्टअप्स ने भारत को तीसरा बड़ा स्टार्टअप हब बनाया।
नेता नारायण चंदेल ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, जो 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम और सपनों का परिणाम है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’ की सोच के साथ भारत आत्मनिर्भर और विकसित भविष्य की ओर अग्रसर है।
आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल के साथ जिला भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे



