ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

खुद को सरकारी एजेंट बताकर गांव वालों से की ठगी, मामला दर्ज

सूरजपुर।’ में एक शातिर ठग ने सरकारी अधिकारी बनकर लाखों की ठगी की। आरोपी सुमित कुमार ने खुद को श्रम विभाग का अधिकृत प्रतिनिधि बताया और प्रधानमंत्री आवास योजना और पशुधन विभाग की योजनाओं में एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक की सब्सिडी का लालच दिया।

मामला ओडगी ब्लॉक के चांदनी थाना क्षेत्र के मोहरसोप चौकी का है। ग्रामीण ठग के लालच में आ गए। ठग ने पंचायत भवन में बैठकर सरपंच और पंचों की मौजूदगी में ग्रामीणों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 से 1000 रुपए वसूले। उसने कुल 107 फॉर्म भरवाए और 1.07 लाख रुपए जमा किए।

आरोपी ने सरकारी वाहनों जैसा नंबर CG16 CS 0226 की गाड़ी का इस्तेमाल किया। वह कोरिया जिले के टेंगनी गिरजापुर का रहने वाला है। कुछ जागरूक ग्रामीणों ने श्रम विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। इससे ठग का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!