Netagiri.in—कोरबा नगरवासियों के लिए आज का दिन बड़ी घोषणाओं से भरा रहा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कोरबा नगर निगम को 30 करोड़ रुपए की सौगात दी और यह भी स्पष्ट किया कि अब तक नगर निगम कोरबा को कुल 280 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है।

लेकिन इसी कार्यक्रम के दौरान एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई जिसने पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। नाश्ते के पैकेट बांटते समय निगम के कर्मचारियों का व्यवहार न केवल अमानवीय था बल्कि शर्मनाक भी।
नगर निगम के कर्मचारी — जिनमें अरुण मिश्रा का नाम प्रमुख रूप से सामने आया — नाश्ते के पैकेट को लेकर बच्चों और आम जनता को धक्का देते, डांटते और भगाते हुए नजर आए। कई बच्चे भयभीत होकर आंखों में आसूं लेकर पीछे हट गए और , जबकि कुछ महिलाएं खुद के लिए नाश्ते का पैकेट मांगते हुए अपमानित हुईं।
जहां मंच पर विकास की बात हो रही थी, वहीं जमीन पर संवेदनहीनता की तस्वीर भी खींची जा रही थी। सवाल यह उठता है कि क्या जनता के साथ ऐसा व्यवहार उस “गुड गवर्नेंस” की परिभाषा में आता है, जिसकी बात सरकार करती है?
बात करें निगम कर्मचारी अरुण मिश्रा की निगम के ही कुछ कर्मियों ने बताया कि वह अपने आप को ग्रेड वन अधिकारी से कम नहीं समझते हैं और हमेशा शासकीय प्रोग्राम में उनकी यह हरकतें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है




