
Netagiri.in____देश में आज से GST 2.0 लागू हो गया है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर दिखने लगेगा। सरकार ने रोज़मर्रा की लगभग 99% चीज़ों को सस्ता कर दिया है। दूध–पनीर से लेकर टीवी–एसी और कार–बाइक तक अब पहले से कम दाम पर मिलेंगे। वहीं, लग्ज़री कारें, तंबाकू और शराब जैसे सामान महंगे हो जाएंगे।
क्या होगा सस्ता?
दूध, पनीर, ब्रेड, रेडी टू ईट रोटी–पराठा
चीनी, घी, तेल, मिठाइयाँ, पास्ता, नूडल्स, चॉकलेट
पेंसिल, कॉपी, चार्ट, एटलस, नोटबुक
जीवनरक्षक दवाइयाँ, हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस
साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, शेविंग प्रोडक्ट्स
टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन (28% से 18%)
ट्रैक्टर, साइकिलें और छोटी कारें
क्या होगा महंगा?
350cc से ऊपर की बाइक और बड़ी SUV
लक्ज़री/प्रीमियम कारें और रेसिंग कारें
सिगरेट, सिगार और तंबाकू उत्पाद
कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक
कैसीनो, रेस क्लब और सट्टेबाज़ी
देश की सरकार का कहना है कि यह सुधार आम आदमी को राहत देने और अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए लाया गया है। गरीब और मध्यम वर्ग को रोज़मर्रा के खर्च में बचत होगी, वहीं हानिकारक और विलासिता की चीज़ों पर टैक्स बढ़ाकर संतुलन साधा गया है।
त्योहारों से ठीक पहले लागू हुए इस बदलाव को सरकार ने “GST बचत उत्सव” का नाम दिया है। उम्मीद है कि इससे बाज़ार में रौनक बढ़ेगी और उपभोग को नई ताक़त मिलेगी।



