ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
bjpSECLकोरबाछत्तीसगढ़देशप्रशासनिकराजनीति

कोयले की धरती पर बघेल का स्वागत और विरोध दोनों .. भूविस्थापितों के समर्थन में दी आंदोलन की चेतावनी, तो स्वच्छता कर्मियों सहित अन्य ने नारे लगाकर किया बघेल का विरोध

 

Netagiri.in___कोरबा/दीपका।
कोरबा जिले की कोयला नगरी दीपका में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ। बघेल यहां भूविस्थापितों के समर्थन में पहुंचे थे और उन्होंने एसईसीएल के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करने की चेतावनी दी। हालांकि, उनके स्वागत के साथ-साथ विरोध की तस्वीर भी सामने आई।

बताया जा रहा है कि पुरुषोत्तम कंवर और कांग्रेस के और कई चेहरे की अगुवाई में हल्दीबाजार क्षेत्र के 40 गांवों से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद थी, लेकिन ज्यादातर मूल खातेदार और भूविस्थापित कार्यक्रम से दूर रहे। सभा स्थल पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी ही देखने को मिली।

भू अर्जन और मुआवजे पर बवाल

सूत्रों के अनुसार, मूल खातेदार चाहते हैं कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो और उनके बच्चे को रोजगार और उन्हें मुआवजा व पुनर्वास का लाभ जल्दी मिले।लेकिन अर्जन के बाद जमीन की खरीदी–बिक्री और फर्जी मकान निर्माण मुआवजा को लेकर विवाद गहराया हुआ है। जिसमें कई नेता और रसूखदार भी शामिल है कई गांवों में गुणवत्ताहीन मकान खड़े कर करोड़ों का मुआवजा हड़पने के व्यापार बना रखे हैं। ड्रोन सर्वे कटअप डेट का भी कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया, ताकि जियो टैगिंग न हो सके। हाला की डी आर आर सी में वर्तमान विधायक पूर्व विधायक पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण जन कलेक्टर के अध्यक्षता में अपना सहमति दे चुके हैं। मुआवजा हेतु व्यापार करने वाले लोग मनमानी भय दोहन कर मुआवजा हासिल करना चाहते है
जानकारी के मुताबिक, है। ग्राम मलगांव और सुवा भोडी में सीबीआई का दस्तक पड़ चुका है इतना ही नहीं मलगांव की जमीनों को खाली करने के अंतिम चरण में राज्य शासन की जांच टीम द्वारा 152 काल्पनिक मकान की पुष्टि की गई है इन काल्पनिक मकान में यदि मुआवजा उठा लिया गया होगा तो ऐसे में सीसीएल की टीम और मुआवजा उठाने वाले के ऊपर गंभीर मामला भी दर्ज हो सकता है इसलिए एस ई सी एल प्रबंधन इस बार भूख-भूंक कर कदम रख रहा है और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचने पूरी पारदर्शिता के साथ मुआवजा वितरण की तैयारी में है अब देखना होगा कि कितना पारदर्शिता से ग्राम हरदी बाजार का सर्वे नापी होगा हाला की इस बार एसईसीएल दीपका प्रबंधन सख्त है।

बघेल की हूकांर एसईसीएल को दी चेतावनी

सभा में संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2025 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावितों को पुनर्वास, नौकरी और पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते विस्थापितों को न्याय नहीं मिला, तो एसईसीएल के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

एस ई सीएल पर गरजे बघेल

 

 

बघेल का विरोध भी हुआ

 

कोयला नगरी में भूपेश बघेल का विरोध भी

वहीं, बघेल के आगमन पर कुछ सफाईकर्मी और स्थानीय लोग विरोध में भी खड़े दिखे। उनका आरोप था कि बघेल ने अपने कार्यकाल में स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया। साथ ही, जिस क्षेत्र में वे आज भूविस्थापितों के समर्थन में पहुंचे हैं, वहीं उनके शासनकाल में प्रदेश की सबसे बड़ी कोयला चोरी की घटनाएं हुई थीं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!