ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिछत्तीसगढ़देशप्रशासनिकराजनीतिरायपुर

जीएसटी सुधार से त्योहारों में बढ़ी रौनक : व्यापारियों से मिले विधायक पुन्नूलाल मोहले और प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया

 

Netagiri.in—छत्तीसगढ़ मुंगेली। त्योहारी मौसम में बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। शुक्रवार को विधायक पुन्नूलाल मोहले और प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे और व्यापारियों से सीधे संवाद किया। चर्चा का मुख्य विषय रहा – जीएसटी में हाल ही में किए गए बदलाव और उसका असर।

व्यापारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी के दो नए स्लैब लागू करने से खरीददारी का माहौल और भी उत्साहजनक हो गया है। उपभोक्ताओं को राहत मिलने के कारण बिक्री में तेजी आई है। व्यापारी जितेंद्र साहू ने कहा कि त्योहार की शुरुआत में ही ग्राहकों ने बड़ी मात्रा में सामान खरीदा है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी जेठमल कोटड़िया ने बताया कि टीवी, फ्रीज जैसे उत्पादों की बिक्री में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है और कई उत्पादों पर वेटिंग लिस्ट भी बन गई है।

 

स्टेशनरी व्यवसायी उमेश गुप्ता और आलोक गुप्ता ने कहा कि कॉपी-पुस्तकों व अन्य शैक्षणिक सामग्री पर टैक्स कम होने से छात्रों और अभिभावकों को सीधा लाभ मिला है। वहीं चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष नरेंद्र कोटड़िया ने माना कि जीएसटी रियायत से हर वर्ग को फायदा हो रहा है।

 

विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि यह फैसला आज़ाद भारत के सबसे बड़े टैक्स सुधार के रूप में दर्ज होगा। इससे न केवल व्यापार को गति मिली है, बल्कि उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत हुआ है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि इस छूट का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित कई जनप्रतिनिधि और व्यापारी मौजूद रहे

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!