ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

पंचायत सचिवों के साथ अन्याय पर भड़का सचिव संगठन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किया विरोध प्रदर्शन, 13 अक्टूबर से कलमबंद हड़ताल की चेतावनी

 

Netagiri.in–(-Renujaiswal-)-कोरबा। जिलेभर के पंचायत सचिवों में आक्रोश व्याप्त है। सचिव संगठन जिला इकाई कोरबा ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम पंचायत सचिवों के साथ हो रहे अन्यायपूर्ण व्यवहार और मनमाने स्थानांतरणों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ नेतानुमा ठेकेदार और जनपद पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से सचिवों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

Oplus_16908288

 

Oplus_16908288

 

बिना  किसी कारण  सचिवों का ट्रांसफर और अन्य सचिवों की पद स्थापना कहीं ना कहीं पैसे के लेनदेन की ओर भी इशारा कर रहा है जो की जांच का विषय है

संगठन ने कहा कि पंचायत सचिव ईमानदारीपूर्वक शासन की योजनाओं का संचालन कर रहे हैं, इसके बावजूद ठेकेदारों के इशारे पर जनपद अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। और किसी लालच वश सचिवों के ट्रांसफर का अनुमोदन जिला पंचायत भेजा जा रहा है पिछले दो महीनों से यह कारनामा किया जा रहा है

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत तानाखार (जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा) के सचिव मोहनचंद्र कौशिक का स्थानांतरण पूरी तरह द्वेषभावना से प्रेरित है। कौशिक का तानाखार में पदस्थापन मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था और वे ग्राम पंचायत के कार्यों का संचालन सुचारू रूप से कर रहे थे। बावजूद इसके, कुछ प्रभावशाली ठेकेदारों ने अपने स्वार्थसिद्धि हेतु जनपद अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनका स्थानांतरण ग्राम पंचायत दम्हामुड़ा करा दिया।

संगठन ने कहा कि कौशिक के खिलाफ पूर्व में की गई शिकायतें पूरी तरह निराधार साबित हो चुकी हैं। इसके बावजूद जनपद सीईओ और जिला पंचायत अधिकारियों ने मिलीभगत कर स्थानांतरण आदेश जारी किया, जो अन्यायपूर्ण है।

कई सचिवों के साथ हुआ मनमाना तबादला

संगठन ने जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत दुरेना के सचिव सुकलाल चौहान और खैरभावना के सचिव थान सिंह कंवर के साथ भी इसी तरह के अन्यायपूर्ण स्थानांतरण की शिकायत की है। ऐसे और भी सचिव है जिनकी शिकायतें हैं लेकिन वे षडयंत्र पूर्वक कार्यवाहियों के डर से शिकायत को लेकर सामने नहीं आए हैं संगठन ने आरोप लगाया कि जिला और जनपद अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों से साठगांठ कर पंचायत सचिवों का शोषण किया जा रहा है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में कलेक्टर से मांग की गई है कि ऐसे समस्त अन्यायपूर्ण स्थानांतरणों को तत्काल निरस्त किया जाए और दोषी अधिकारियों एवं तथाकथित दलालों ,ठेकेदारों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

संगठन के पदाधिकारियों ने जताई एकजुटता
13 अक्टूबर से कामबंद–कलमबंद हड़ताल की चेतावनी

सचिव संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन ने शीघ्र संज्ञान नहीं लिया तो 13 अक्टूबर 2025 से जिलेभर में पंचायत सचिव कामबंद–कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे। संगठन ने कहा कि हड़ताल के कारण पंचायत कार्य प्रभावित होने की पूरी जिम्मेदारी जिला पंचायत कोरबा की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष जयपाल सिंह कंवर, कार्यकारिणी अध्यक्ष मोहनचंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष विशोक सिदार, महामंत्री धर्मराज मरकाम, कोषाध्यक्ष हरि सिंह कंवर, प्रवक्ता जितेंद्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी नागेंद्रधर दीवान सहित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!