ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

आईपीएस डॉ. संतोष सिंह की किताब का हुआ प्रकाशन — संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों पर गहन शोध

 

Netagiri.in____रायपुर। पुलिस मुख्यालय में डीआईजी (CCTNS/ SCRB) के रूप में पदस्थ आईपीएस डॉ. संतोष सिंह की पुस्तक “संयुक्त राष्ट्र के शांति सुदृढ़ीकरण प्रयास” का प्रकाशन दिल्ली के प्रतिष्ठित मानक पब्लिकेशन द्वारा किया गया है।

 

डॉ. सिंह ने अपनी इस पुस्तक की प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डीजीपी श्री अरुण देव गौतम को भेंट की।

यह किताब संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर आधारित है। इसमें विशेष रूप से पीस कीपिंग, पीस मेकिंग और पीस बिल्डिंग के रूपों के माध्यम से दुनिया में स्थायी शांति स्थापित करने के संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों की समीक्षा की गई है।

डॉ. सिंह ने बताया कि शीत युद्ध के बाद के दौर में संयुक्त राष्ट्र के पीसबिल्डिंग कमीशन द्वारा हिंसाग्रस्त और युद्धग्रस्त देशों में चलाए जा रहे मिशन शांति की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित हुए हैं। यह पुस्तक विदेश नीति निर्धारकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी।

उल्लेखनीय है कि भारत अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने में संयुक्त राष्ट्र का एक प्रमुख सहयोगी देश है। भारत अब तक 49 शांति मिशनों में भाग ले चुका है और लगभग दो लाख शांतिसैनिकों का योगदान दे चुका है।

डॉ. सिंह की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी अत्यंत समृद्ध रही है — उन्होंने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से डॉक्टरेट, जेएनयू नई दिल्ली से एम.फिल (अंतर्राष्ट्रीय संबंध) और बीएचयू वाराणसी से एम.ए. (राजनीतिशास्त्र) किया है। एम.फिल के दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों की भागीदारी पर शोध किया था। उनके कई शोध-पत्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!