
Netagiri.in____Renujaiswal*”””छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के उप इंजीनियर ने एक ठेकेदार से बिल बनाने और पास करने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार ने इसकी शिकायत एसीबी (Anti Corruption Bureau) से की। शिकायत की पुष्टि होने पर आज साई गार्डन के पास एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इसी दौरान इंजीनियर रिश्वत के 30 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
ACB की कार्रवाई के बाद नगर पालिका गरियाबंद में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय स्तर पर अधिकारी भी इस गिरफ्तारी के बाद सवालों के घेरे में आ गए हैं। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी इंजीनियर से आगे की पूछताछ कर रही है।



