ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
SECLउपलब्धिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशप्रशासनिकबिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 का शुभारंभ स्वच्छता के प्रति सजग रहने और प्रत्येक सप्ताह श्रमदान करने की ली शपथ

Netagiri.in—आज दिनाँक 18 सितंबर 2026 को एसईसीएल मुख्यालय में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में किया गया।

 

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना (अति. प्र.) श्री नृपेंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रम संघ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, हर वर्ष 100 घंटे यानी प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने, अपने आसपास एवं कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की शपथ ली।

भारत सरकार के निर्देशानुसार एसईसीएल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छ कार्यस्थल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

एसईसीएल परिवार ने संकल्प लिया कि स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाते हुए इसे दैनिक जीवन एवं कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाई जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!