ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkoकोरबाछत्तीसगढ़

बालको लेडीज़ क्लब ने वार्षिक उत्सव मेला का किया भव्य आयोजन

बालको लेडीज़ क्लब ने वार्षिक उत्सव मेला का किया भव्य आयोजन

बालकोनगर, 25 नवंबर 2025__ भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के लेडीज़ क्लब द्वारा वार्षिक ‘उत्सव मेला-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। बालको के सीईओ श्री राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा कुमार ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। क्लब के गौरवशाली 52 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उपलब्धियों और समृद्ध विरासत का जश्न मनाने के उद्देश्य से आयोजित यह मेला बालको परिवार के लिए एकता, उत्साह और सामुदायिक जुड़ाव का प्रतीक बन गया।

मेले में बालको परिवार के 500 से अधिक सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए तथा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा पारिवारिक मनोरंजन का आनंद लिया। हर आयु वर्ग के लोग मेला में ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण रहे। मेले में 20 से अधिक स्टॉल लगाए गए जिनमें स्वादिष्ट व्यंजन, पारंपरिक परिधान, हैंडलूम उत्पाद, आभूषण, घरेलू शिल्प, खेल और मनोरंजन प्रमुख आकर्षण रहे। इन स्टॉलों ने न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि महिला उद्यमियों को आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण मंच भी प्रदान किया।

क्लब ने अपने वार्षिक कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय में महिला नेतृत्व, रचनात्मकता और उद्यमिता को नई दिशा और गति प्रदान की। क्लब सदस्यों और बच्चों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य, मंच प्रदर्शन, प्रतियोगिताएँ और इंटरएक्टिव गेम्स ने पूरे वातावरण को उल्लास से भर दिया। बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई गतिविधियों ने मेले की आकर्षकता और सहभागिता को और बढ़ाया। इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित, प्रभावशाली और सहभागी रहा।

कार्यक्रम के समापन पर लेडीज़ क्लब की पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, और बालको प्रबंधन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे ही प्रेरणादायी एवं सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने वाले कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!