
Netagiri.in____भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया ने अपना जन्मदिन इस वर्ष पूरी सादगी और सामाजिक सेवा को समर्पित किया। जिलेभर में सुबह से ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। लोग उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचते रहे, जिससे पूरे दिन में जन्मदिन का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना रहा।
सुबह रितु चौरसिया ने गौ सेवा धाम पहुंचकर
गौमाताओं की सेवा की, उन्हें चारा खिलाया और गौशाला में व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। गौ सेवा के इस कार्य को लेकर समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इसके बाद वह शहर के अपना घर आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने बुजुर्गों के बीच समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों को कंबल वितरित किए और उनके साथ मिलकर केक काटा। आश्रम के वातावरण में भी जन्मदिन की खुशी देखने को मिली और बुजुर्गों ने उन्हें ढेरों आशीर्वाद दिए।
जिले के कई अन्य धार्मिक और सामाजिक स्थलों पर भी उनके जन्मदिन को समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कुछ स्थानों पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर ऋतु चौरसिया ने कहा कि “जनसेवा ही मेरा संकल्प है, और जन्मदिन को समाज के बीच बिताना ही सबसे बड़ी खुशी है।”
उनके जन्मदिन पर जिले में कार्यकर्ताओं में उत्साह, उमंग और सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला।



