
Netagiri.in___रायगढ़। बड़ी खबर रायगढ़ से—RPF पोस्ट में ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने अपने ही साथी जवान को गोली मार दी है।
घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, घायल जवान PK मिश्रा को आरोपी आरक्षक ने कनपटी पर सटाकर तीन राउंड फायर किए।
दोनों के बीच संविधान को लेकर बहस हुई, जो अचानक जानलेवा झगड़े में बदल गई।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है।
RPF के वरिष्ठ अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।
RPF की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
घटना से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
—


