ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
policeकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: प्रशासन की समझाइश के बाद नगर सेनानियों की हड़ताल खत्म, एक हफ्ते में समाधान का भरोसा, सेनानी जिला कमांडेंट के दुर्व्यवहार से थे नाराज

 

 

Netagiri.in__कोरबा। कोरबा जिले में जनरल परेड में अनुपस्थिति पर जारी 127 नोटिसों से नाराज़ नगर सेनानियों की आज सुबह से ही विरोध के साथ हड़ताल शुरू रही जो देर शाम प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गई। महिला सैनिकों की दूरस्थ तैनाती, बच्चों की देखभाल और ड्यूटी–परेड के दबाव जैसे मुद्दों पर सैनिकों ने जिला सेनानी के आदेशों को अव्यवहारिक बताया था और विरोध करते हुए हड़ताल पर बैठ गए थे

स्थिति गंभीर होती देख संभागीय नगर सेना ,सेनानी, डिप्टी कलेक्टर तुलाराम भारद्वाज , अपर कलेक्टर वीरेंद्र पटेल, एसडीएम सरोज महिलांगे और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। और नगर सेनानियों से उनकी समस्याओं पर बातचीत करते हुए परेड नियमों में संशोधन, महिलाओं को राहत और विवादित नोटिसों की समीक्षा सहित सभी मांगों पर एक सप्ताह में कार्रवाई का भरोसा दिया है

मुख्य मांगों में जिला सेनानी को हटाने की बात भी शामिल रही। आश्वासन के बाद नगर सेनानी ड्यूटी पर लौट आए, लेकिन चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!