
कोरबा: Netagiri.in_कलेक्टर अजीत वसंत के सख्त निर्देश पर जिले में धान मिलिंग व्यवस्था की निगरानी और अनियमितताओं पर लगाम कसने प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कटघोरा स्थित मेसर्स सुरभि राइस प्रोडक्ट (MA551337) में निरीक्षण के दौरान भारी गड़बड़ी पकड़ी गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम की दबिश दी है कटघोरा एसडीएम के मार्गदर्शन में तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार लांझी, और राजस्व निरीक्षक कमलेश साहू की टीम ने 08 दिसंबर 2025 को राइस मिल का भौतिक सत्यापन किया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा दिए गए कड़ाई से निगरानी और मिलिंग वर्ष 2024-25 की पूर्ण जांच के निर्देश का हिस्सा है।

जांच में बड़ा अंतर उजागर
कस्टम मिलिंग वर्ष 2024-25 में मिलर द्वारा उठाए गए धान के मुकाबले जमा किए जाने वाले चावल में बड़ा अंतर पाया गया।
जांच में 6428.76 क्विंटल चावल कम मिला, जो 9595.16 क्विंटल धान के अनुपात के बराबर है
स्टॉक मौके पर ही जप्त
इस कार्यवाही में मिल परिसर में उपलब्ध शेष स्टॉक में—
205 क्विंटल चावल,82 क्विंटल धान
भौतिक रूप से पाया गया, जिसे प्रशासनिक टीम ने मौके पर ही जप्त कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है
कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले में धान मिलिंग से जुड़े सभी मिलरों को स्पष्ट संदेश दिया है कि
“कमी, गड़बड़ी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
प्रशासन अब इस मामले में विस्तृत जांच कर रहा है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई प्रस्तावित है।


