ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

अमलडीहा ग्राम पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा: तथाकथित पत्रकार द्वारा 2,58,300 रुपये निकालकर चेक से की गई धोखाधड़ी तोल्लीपाली पंचायत में भी दोहराई गई वारदात, प्रतिनिधियों ने कार्रवाई की मांग की

Netagiri.in___कोरबा। जनपद कोरबा के ग्राम पंचायत अमलडीहा में पंचायत मद की राशि से बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पंचायत के सरपंच विष्णु प्रसाद व सचिव अशोक कुमार राठिया ने थाना श्यांग में शिकायत दर्ज कराई है।

 

शिकायत के अनुसार, स्वयं को जनमन पत्रिका का पत्रकार बताने वाला आर.के. परिहार दिनांक 03 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत पहुंचा था। उसने 26 जनवरी के बधाई संदेश के नाम पर विज्ञापन राशि की मांग की। इस पर पंचायत की ओर से ₹2500 का चेक क्रमांक 845763 जारी किया गया, जिसमें राशि हिंदी में अंकित थी।

आरोप है कि आर.के. परिहार ने चेक में कुटरचना (tampering) करते हुए हिंदी में लिखे ₹2500 को अंग्रेजी में बदलकर ₹2,58,300 कर दिया। अगले ही दिन 4 दिसंबर 2025 को यह राशि दिल कुमार, निवासी कुदमुरा, के कैनरा बैंक, टीपी नगर शाखा के खाते में जमा कर निकाल ली गई।

तोल्लीपाली पंचायत में भी दोहराई गई वारदात

इसी तरह का एक और मामला तोल्लीपाली पंचायत में सामने आया है। सरपंच व सचिव द्वारा जारी ₹1500 के चेक में भी छेड़छाड़ कर राशि बढ़ाकर करीब ₹37,000 आहरित कर लिए गए।

जब पंचायत के खाते से राशि कटने का मैसेज आया, तो प्रतिनिधि 05 दिसंबर को बैंक पहुंचे, जहां जाँच करने पर धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।

कड़ी कार्रवाई की मांग

दोनों पंचायतों के प्रतिनिधियों ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!