
Netagiri.in___Renu jaiswal**कोरबा, 09 दिसंबर 2025____जनपद पंचायत कोरबा, जिला पंचायत कोरबा और सरपंच संघ कोरबा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 15वें वित्त की लंबित राशि तत्काल जारी करने की मांग की है। संघ का कहना है कि राशि जारी न होने से ग्राम पंचायतों में मूलभूत सेवाएँ गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।
सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सफाई, पेयजल आपूर्ति, नलकूप सुधार, बिजली-मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन जैसे दैनिक कार्य 15वें वित्त की राशि से संचालित होते हैं। लेकिन राशि अटकने के कारण पंचायतें आर्थिक संकट में फँस गई हैं और कई आवश्यक सेवाएँ ठप हो चुकी हैं।
ज्ञापन में मुख्य बिंदु—
सफाई और पेयजल कार्य प्रभावित, कई जगह सेवाएँ पूरी तरह बंद।
नलकूप एवं बिजली मरम्मत कार्य रुके, ग्रामीणों को भारी परेशानी।
कचरा प्रबंधन नहीं होने से अव्यवस्था बढ़ी, स्वास्थ्य जोखिम बढ़ने की आशंका।
पंचायती कार्यों का नियमित संचालन बाधित, कर्मचारियों को भी दिक्कतें।
विकास कार्य थमे, ग्रामीण क्षेत्रों में नाराजगी बढ़ रही है।
सरपंच संघ ने सरकार से निवेदन किया है कि ग्रामीण जनता की समस्याओं को देखते हुए 15वें वित्त की राशि शीघ्र जारी की जाए, ताकि पंचायतें बिना बाधा के दैनिक सेवाएँ और विकास कार्य कर सकें।
ज्ञापन पर सरपंच संघ कोरबा के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर शामिल हैं।


