ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकरायपुर

ब्रेकिंग: शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया गिरफ्तार, ईडी ने रायपुर से लिया हिरासत में

 

Netagiri.in___रायपुर, 16 दिसंबर 2025__छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए रायपुर बुलाया था, जहां दिनभर चली पूछताछ के बाद देर शाम यह कार्रवाई की गई।

सूत्रों के अनुसार, शराब घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेजों और लेन-देन की कड़ियों को लेकर ईडी सौम्या चौरसिया से लगातार पूछताछ कर रही थी। जांच में सहयोग न मिलने और नए तथ्यों के सामने आने के बाद एजेंसी ने गिरफ्तारी का फैसला लिया।

ईडी की ओर से सौम्या चौरसिया को बुधवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वह कोयला घोटाले के एक मामले में आरोपी रह चुकी हैं और वर्तमान में जमानत पर थीं।

बताया जा रहा है कि शराब घोटाले की जांच में लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले का खुलासा हुआ है। ईडी की जांच में तत्कालीन सरकार के कार्यकाल के दौरान अधिकारियों, कारोबारियों और सिंडिकेट के गठजोड़ से अवैध लेन-देन की बात सामने आई है।

ईडी सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!