ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा : व्यापारिक रंजिश और चुनावी हार की बदले की आग में रची गई थी भाजपा नेता अक्षय गर्ग की हत्या, मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार


Netagiri.in***कोरबा—–जिले के बिंझरा क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेता व जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा करते हुए पूरे षड्यंत्र से पर्दा उठा दिया है। इस सुनियोजित

हत्याकांड में शामिल मुख्य साजिशकर्ता, हमलावरों और सहयोगियों सहित एक नाबालिग को मिलाकर कुल  4आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा और पंचायत चुनाव में मिली हार की पुरानी रंजिश का नतीजा थी। आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी डॉ. संजीव शुक्ला स्वयं कटघोरा पहुंचे, वहीं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जटगा पुलिस सहायता केंद्र में डेरा डालकर जांच की निगरानी की।

 


एक दिन पहले रची गई थी साजिश
पुलिस के अनुसार हत्या की योजना एक दिन पहले ही बना ली गई थी, लेकिन मौके के अभाव में अगले दिन वारदात को अंजाम दिया गया। पंचायत स्तर पर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा, आए दिन के विवाद और आपसी तनाव ने इस हत्याकांड को जन्म दिया।
इस तरह दिया गया वारदात को अंजाम
आरोपियों में मुख्य आरोपी 25 वर्षीय मुस्ताक अहमद निवासी ग्राम मल्दा है। उसके साथ विश्वजीत ओगरे और गुलशन पनिका ने मिलकर घटना को अंजाम दिया, जबकि एक 15 वर्षीय नाबालिग भी इस अपराध में शामिल पाया गया। जांच में सामने आया है कि गुलशन पनिका बाइक से आगे-आगे चलकर रेकी कर रहा था। निर्धारित स्थान पर पहुंचते ही मुस्ताक अहमद ने चाकू से, जबकि विश्वजीत ओगरे ने कुल्हाड़ी से अक्षय गर्ग पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 


हत्या में प्रयुक्त वाहन और हथियार बरामद
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई अर्बन क्रूजर कार, चाकू और कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है। मामले के खुलासे को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी नीतीश ठाकुर और कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी भी मौजूद रहे।
इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस ने न केवल अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया, बल्कि जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश भी दिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!