ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबा

कथरीमाल पंचायत में काम और खर्च कम, लागत ज्यादा… जांच में लीपा-पोती !

कोरबा 16 दिसंबर 2021 विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कथरीमाल में सरपंच और सचिव के द्वारा मूलभूत, 14वें वित्त एवं 15वें वित्त की राशि सहित अन्य मद से प्राप्त शासकीय राशि से किए गए कार्य व खर्च पर सवाल उठाए गए हैं। इनका भौतिक सत्यापन की मांग जिला प्रशासन से की गई है। आरोप है कि सरपंच-सचिव द्वारा विभिन्न मदों की सरकारी राशि का मनमानी ढंग से उपयोग किया गया है तथा जमीनी स्तर पर कार्य व खर्च कम हुआ है और लागत अधिक लिखा गया है। वर्तमान सरपंच के कार्यकाल में दो बार ग्राम सभा हुई जिसमें जानकारी मांगने पर सरपंच पति सुखनंदन बियार के द्वारा दबाव बनाया जाकर कहा जाता है कि जांच में जो अधिकारी आएंगे, उसे सब कुछ दिखाएंगे। सूचना का अधिकार में आधी-अधूरी जानकारी देने से गबन की आशंका और बढ़ गई है। विभिन्न कार्यों एवं उसकी खर्च राशि का विस्तृत ब्यौरा कलेक्टर को देते हुए 2 नवंबर को शिकायत रूपचंद कैवर्त के द्वारा की गई थी। इस शिकायत पर जांच भी शुरू हुई लेकिन लीपा-पोती की आशंका जताई गई है। रूपचंद कैवर्त ने 14 दिसंबर को जन चौपाल में पुन: कलेक्टर से शिकायत करते हुए कहा है कि जांचकर्ता करारोपण अधिकारी चंद्रभान सिंह बियार के द्वारा उसके घर आकर परिवार के लोगों से एक दस्तावेज में दस्तखत करा लिया गया जबकि वह स्वयं मोबाईलधारक है। जांच अधिकारी ने फोन पर उससे जानकारी लेना उचित नहीं समझा। इस तरह की कृत्यों से आशंका है कि जांच में लीपा-पोती की जा सकती है क्योंकि करारोपण अधिकारी उनका फोन नहीं उठाता और कई बार लगाने पर बंद कर देता है। आवेदक रूपचंद कैवर्त ने शिकायत पर जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत द्वारा की गई कार्यवाही का जिक्र करते हुए कथरीमाल के सरपंच-सचिव पर उचित कार्यवाही का आग्रह किया है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!