ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

Ji : डायल 112 के चालक सहित अन्य पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई

KORBA BREAKING : डायल 112 के चालक सहित अन्य पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की सख्त कार्रवाई

कोरबा। जिले से एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। डायल 112 वाहन में पदस्थ एक चालक पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आरोप है कि डायल 112 में तैनात चालक अपने कुछ परिचितों के साथ मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर एक निजी आवास में ले गया, जहाँ उसके साथ आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुँची और परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
पीड़िता को उपचार एवं मेडिकल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में पांच आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
डायल 112 जैसे आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मी पर इस तरह के आरोप सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की निगरानी स्वयं कर रहे हैं और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!