ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम एचटीपीएस में मुख्य अभियंता ने दिलाई मतदान करने की शपथ

 

Netagiri.in___कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में मतदाता दिवस (25 जनवरी) के अवसर पर शनिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने संयंत्र परिसर में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही मुख्य अभियंता ने सभी से स्वःस्फूर्त मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, आरके. पांडे, केएनबी. राव, पीके. जोशी, एके. शाह, महिमा मिंज, एससी पाठक, परियोजना प्रबंधक एसके.पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके कुरनाल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित रहे।========

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!