ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा ने किया ध्वजारोहण, बांकीमोंगरा में पहली बार भव्य गणतंत्र दिवस समारोह

 

Netagiri.in-**बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में इस वर्ष गणतंत्र दिवस का आयोजन ऐतिहासिक रहा। 26 जनवरी 2026 को पहली बार नगर के गजरा मैदान में भव्य समारोह आयोजित कर 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा रहीं, जिन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

 

समारोह में राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा मैदान देशप्रेम के रंग में रंग गया। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, वीर जवानों की शौर्य गाथाओं और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

प्रतियोगिताओं में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय बांकीमोंगरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे पालिका अध्यक्ष द्वारा 15,001 रुपये नगद एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान शासकीय हाईस्कूल बुड़नेरा को 10,001 रुपये तथा तृतीय स्थान विनायक पब्लिक स्कूल बांकीमोंगरा को 5,001 रुपये नगद पुरस्कार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष सोनी कुमारी झा ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। नगर के विकास और स्वच्छता अभियान में सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों को देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया।

 

समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों, सफाई मित्रों, पालिका कर्मचारियों, शिक्षकों और विभिन्न समितियों के सदस्यों को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार और नगरवासी उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!