ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाप्रशासनिक

Korba Breaking: नगर सेना जवान जहरकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कमांडेंट अनुज एक्का रायपुर अटैच

Netagiri.i.—Renu jaiswal -**कोरबा। नगर सेना के जवान द्वारा जहर सेवन किए जाने के गंभीर मामले के बाद आखिरकार प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कोरबा के जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी अनुज कुमार एक्का को तत्काल प्रभाव से रायपुर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश 27 जनवरी को जारी किया गया है, जिसके तहत उन्हें 28 जनवरी से रायपुर स्थित नगर सेना माना कैंप के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में बताया गया है कि अनुज एक्का को नगर सैनिकों के एडवांस एवं लीडरशिप कोर्स के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, जवान के आत्महत्या प्रयास मामले के ठीक बाद यह आदेश सामने आने से प्रशासनिक गलियारों में कई सवाल खड़े हो गए हैं। महकमे में इसे केवल प्रशिक्षण से जुड़ा निर्णय मानने के बजाय एक बड़े प्रशासनिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
अनुज एक्का के रायपुर अटैच होने के बाद कोरबा जिले का अतिरिक्त प्रभार जांजगीर-चांपा की जिला सेनानी योग्यता साहू को सौंपा गया है। इससे फिलहाल कोरबा नगर सेना की कमान बाहरी अधिकारी के हाथों में चली गई है।
इस आदेश के बाद नगर सेना और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। कुछ अधिकारी इसे रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहे हैं, जबकि कई इसे जवान के जहरकांड मामले के बाद की गई सख्त कार्रवाई मान रहे हैं। आदेश में “तत्काल प्रभाव से” जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह केवल ट्रेनिंग के नाम पर अटैचमेंट है या फिर नगर सेना जवान के आत्महत्या मामले में आगे और बड़ी कार्रवाई की तैयारी? क्या आने वाले दिनों में नगर सेना और अग्निशमन विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में आएंगे?
फिलहाल इतना तय है कि इस आदेश ने कोरबा प्रशासन और नगर सेना विभाग में खलबली मचा दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!