ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़मनोरंजन

कल जहर खाया, आज पूरा जिला धरने पर: नगर सैनिक की आत्महत्या की कोशिश के बाद फूटा आक्रोश बर्खास्तगी से आहत जवान की हालत में सुधार, इधर बहाली और एफआईआर की मांग

 

Netagiri.in-*Renu jaiswal**कोरबा — 27 जनवरी 2026—कोरबा जिले में नगर सेना (होमगार्ड) के एक जवान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला अब बड़े आंदोलन में बदल गया है।
26 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में नगर सैनिक संतोष पटेल द्वारा जहर सेवन किए जाने के बाद आज 27 जनवरी को जिलेभर के नगर सैनिक काम बंद कर धरने पर बैठ गए हैं।

 

♦

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

घटना के बाद संतोष पटेल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जवान द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में डिविजनल कमांडेंट और जिला कमांडेंट पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
इस घटना से आक्रोशित नगर सैनिकों ने जिला सेनानी कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है। धरनारत जवानों की प्रमुख मांगें —
संतोष पटेल की तत्काल बहाली,
संबंधित जिला सेनानी के खिलाफ अपराध दर्ज,
और उनका तत्काल तबादला।
नगर सैनिकों ने साफ कहा है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर ही खाना बनाकर लगातार बैठे रहने की तैयारी की गई है।
हालांकि आंदोलन की जानकारी होने के बावजूद अब तक प्रशासन का कोई वरिष्ठ अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा, जिससे नगर सैनिकों में नाराजगी और बढ़ती जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!