ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

उत्कृष्ट कार्यों के लिए मनोज रजक सहित जिला पंचायत के कर्मचारी हुए सम्मानित

Netagiri.in___कोरबा, 26 जनवरी 2026____गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत कोरबा में आयोजित समारोह के दौरान शासकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विभागीय कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर मनरेगा, जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रचार-प्रसार अधिकारी श्री मनोज कुमार रजक को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की शासकीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार, समाचार लेखन तथा विभागीय दायित्वों के कुशल निर्वहन हेतु सम्मानित किया गया।
इसके अलावा जिला पंचायत के अविनाश कंवर (सहायक ग्रेड-3), सुश्री अंकिता अकेला (लेखा सह एमआईसी सहायक), श्री राम पटेल एवं श्री रमेश कुमार कंवर को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे समर्पित अधिकारी-कर्मचारी ही शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।♦

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!