ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीति

केंद्रीय जांच एजेंसीयों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार कांग्रेसियों ने धरना देकर किया विरोध,
राहुल गांधी को ईडी के समन भेजे जाने का मामला

Chattisgarh korba नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को ईडी के समन भेजे जाने का विरोध जिले के कांग्रेस नेताओं ने भी किया। वही उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज को दबाने की भाजपा शासित केन्द्र सरकार की सुनियोजित साजिश करार दिया। कांग्रेस के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहर के तानसेन चौक पर काली पट्टी लगाकर धरना दिया। केन्द्र सरकार की नीतियों पर विपक्ष ने सवाल उठाते हुए जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करना बताया। साथ ही चुनाव नजदीक आते ही देश में सांप्रदायिक उन्माद पैदा करना बताया। वही महापौर बोले- विपक्ष की आवाज दबाने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग धरने में शामिल हुए महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया है। राहुल गांधी जो देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर आवाज उठा रहे हैं उसे दबाने की कोशिश है। लेकिन कांग्रेस न डरेगी और न झुकेगी। केन्द्र की गलत नीतियों को देश के सामने लाया जाएगा। वही ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- केन्द्र जांच एजेंसियों का राजनैतिक हितों में कर रही उपयोग
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने कहा कि भाजपा शासित केन्द्र सरकार जांच एजेंसियों का राजनैतिक हितों में उपयोग कर रही है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से ध्यान भटकाने चुनाव नजदीक आते ही देश में सांप्रदायिक उन्माद पैदा की जा रही है। मन की बात जरूर होती है लेकिन देश की जनता के मन की बात नहीं सुनी जाती। तानाशाही हावी है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!