ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़देश

NSUI ने ZEE NEWS के पत्रकार रोहित रंजन के खिलाफ कराया FIR

Chattisgarh korba NSUI के प्रदेशाध्यक्ष श्री नीरज पांडेय जी के आदेशानुसार एवं जिलाध्यक्ष श्री दीपक वर्मा जी के निर्देशानुसार आज कोरबा NSUI के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठी खबर फैलाने के विरोध में पत्रकार रोहित रंजन के उपर FIR कराया गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी हमेशा देश को जोड़ने का काम करते आयी हैं ये देशद्रोही चाहे जितना तोड़ने का काम कर लें, कांग्रेस उससे ज़्यादा भारत को जोड़ने का काम करती रहेगी। ज़ी न्यूज़ के पत्रकार रोहित रंजन के द्वारा झूठी न्यूज़ दिखाने से हमारे नेता की छवि को धूमिल करने की कोशिश किया गया है

जिसके संबंध में आज कोतवाली कोरबा थाना में शिकायत पत्र सौंप कर जी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन और जी मिडिया के समस्त ब्रॉड कास्ट टीम पर एफ आई आर की मांग कर शिकायत पत्र सौपा। इस कार्यक्रम मे युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसुदंन दास,जिला सचिव शब्बीर खान,बिलासपुर संभाग सहसंयोजक चेतना आनंद,युवा इंटक जिलाध्यक्ष रितेश पाण्डेय,दिवाकर राजपूत,रवि सोनी,सहित उपस्थित रहे !

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!