ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोयलांचल में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा ,कलयुगी बेटा ही निकला मां बहन का कातिल

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना अंतर्गत एसईसीएल की आदर्श नगर कॉलोनी में मां-बेटी की नृशंस हत्या के मामले में बेटा ही हत्यारा निकला। नशे की हालत में उसने अपनी बहन और मां को मौत के घाट उतार दिया। चाकुओं से गोद देने के बाद चाकू को छत पर छुपा दिया था। लेकिन एक बार फिर पुलिस के डॉग बाघ ने आरोपी को ढूंढ निकाला, डॉग स्क्वायड की मदद से पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझा लिया है। आरोपी अमन दास 19 वर्ष को गिरफ्तार कर मौके से मिले सामानों की जब्ती कर ली गई है। दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और नशे की हालत में वारदात को करना बताया। उसे नशा की हालत में घर पहुंचने पर फटकार लगाई गई थी।

बता दें कि डीएमक्यू टाइप मकान क्रमांक 16 में एसईसीएल कर्मी की पत्नी एवं बेटी की बाथरूम में खून से लथपथ लाश मिली थी। एसईसीएल कर्मी आरके दास रोज की तरह सुबह करीब 5-6 बजे ड्यूटी पर चले गए थे। इसके बाद सुबह करीब 10-11 बजे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा। पहले तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया। काफी देर बाद भी दरवाजा खुला था और कोई आते-जाते भी नहीं दिखाई दे रहा था। पड़ोसियों को संदेह हुआ तो घर के अंदर जाकर देखा,वहां बाथरूम में मां और बेटी के खून से लथपथ शव पड़े हुए थे।पड़ोसियों ने पुलिस और आरके दास को सूचना दी

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!