ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

गणेश पंडालों में छाया रहा निजात अभियान कोरबा पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान लोक कलाकारों ने भी कोरबा पुलिस के निजात अभियान में सहभागी बनने की अपील

Chattisgarh Korba    पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में *" निजात "* अभियान चलाया जा रहा है , निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है , सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा जिले में गणेश उत्सव के दौरान सभी गणेश पंडालों में निजात अभियान से संबंधित बैनर पोस्टर लगाकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराकर अवैध नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया ।
साथ ही गणेश उत्सव समिति के द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में आए हुए लोक कलाकारों द्वारा भी कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *"निजात"* अभियान के प्रति अपना समर्थन जताते हुए मंच से उपस्थित दर्शकों को निजात अभियान के बारे में बता कर उन्हें नशे से दूर रहने के बारे में अपील किया गया है । नशे से दूर रहने प्रेरित करने हेतु कोरबा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा ।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!