ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबा

कुसमुंडा की खराब सड़क में एक्सीडेंट शिक्षिका की मौके पर मौत पति घायल

Netagiri news –कोरबा कुसमुंडा सड़क मार्ग एक बड़ी सड़क हादसे की खबर है सड़क हादसा मे महिला शिक्षिका के मौके पर ही मौत हो गई, यह घटना शाम लगभग 7:30 बजे कुसमुंडा से कोरबा की ओर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति कन्हैया लाल यादव एवं सविता यादव निवासी वैशाली नगर खमरिया की साइलो के बगल में मुख्य मार्ग पर डंपर पुल से ठीक पहले कोरबा से कुसमुंडा की ओर आ रही काले रंग की एक्सयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया, इस हादसे में बाइक सवार कन्हैया लाल यादव एवं उनकी पत्नी सविता यादव को बरहमपुर सर्वमंगला नगर सुमन भारती स्कूल में शिक्षिका है गंभीर रूप से घायल हो गए है, घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई, मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई थी । फिलहाल सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे हुए है और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच कर रहे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!