ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कोरबा में सीतामढ़ी मोती सागरपारा में फिर से चाकू बाजी की घटना

कोरबा: कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीतामढ़ी मोती सागरपारा में रविवार की रात चाकू बाजी की एक भयंकर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने नशे की हालत में चाकू से हमला कर दिया, जिसके कारण मोती सागरपारा निवासी मोनिका सागर के पुत्र को गंभीर चोट आई है।

घटना के तुरंत बाद घायल नाबालिग को पुराना बस स्टैंड के पास स्थित रानी धनराज कुंवर प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के पश्चात, मरीज को आगे की जांच और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुँचकर जांच की जा रही है और आरोपी के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!