ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

व्यावसायिक रूप से सफल होने के लिए बड़ा दृष्टिकोण जरूरी: सीईओ

बिहान के तहत रिसोर्स बुक कीपर का प्रशिक्षण संपन्न

सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर ने प्रशिक्षणार्थियों को दिया प्रमाण पत्र

Netagiri.in—कोरबा 29 दिसंबर 2022/व्यावसायिक रूप से सफल होने के लिए धैर्य, परिश्रम के साथ ही बड़ा दृष्टिकोण होना आवश्यक है। दूरदर्शी सोच के आधार पर लोग व्यावसाय में सफल होकर बड़े स्तर पर लाभ कमा सकते हैं। उक्त बातें सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर ने लाइवलीहुड कॉलेज में राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान की रिसोर्स बुक कीपर के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में कही। उन्होंने समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए विभिन्न आर्थिक गतिविधि अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया।


सीईओ श्री कंवर ने कहा कि प्रशिक्षण में जो बाते या जानकारी बताई गई है, वह अपने कार्यों में परिलक्षित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए स्वसहायता समूहों के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण उत्पादों की क्षमता बढ़ायें। उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग की जाए ताकि समूह द्वारा निर्मित उत्पाद बाजार की प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बने रहें। उन्होंने कहा कि समूहों के आर्थिक विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। जिनका लाभ लेने के लिए महिलाएं आगे आएं। समूह उत्पादों को क्लस्टर के माध्यम से स्कूल छात्रावास-आश्रमों में सप्लाई किया जाएगा, जिसका आर्थिक लाभ समूह को मिलेगा। सीईओ ने महिलाओं से छत्तीसगढ़ भारत माता वाहिनी से जुड़कर ग्रामों में मद्यपान निषेध कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाने के प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि लाइवलीहुड कॉलेज में 25 दिसंबर 2022 से 29 दिसंबर 2022 तक बिहान अंतर्गत विकासखण्ड पाली, कटघोरा, पोड़ीउपरोड़ा के रिसोर्स बुक कीपर का पुस्तक संचालन एवं इंटरनल ऑडिट विषय पर मास्टर ट्रेनर हेमलता दीदी एवं वैजंती दीदी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक जिला कौशल विकास श्री जे. पी. खाण्डे, प्राचार्य श्री अरूणेन्द्र मिश्रा, डीएमएम एनआरएलएम श्री अनुराग जैन, डीपीएम श्री जॉन मिंझ आदि उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!