ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील छेड़छाड़ ,आरोपी युवक के घर का ग्रामीणों ने किया घेराव, पुलिस मौके पर मौजूद

Netagiri.in–कोरबा। जिले के कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम ढेलवाडीह में काफी तनाव का माहौल निर्मित हुआ है।प्रारंभिक तौर पर गांव से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ढेलवाडीह में रहने वाली दो नाबालिग छात्राओं के साथ गांव के ही सोनू नामक युवक ने जंगल में गंदी हरकत को अंजाम दिया। दोनों छात्राओं की वीडियो वह बना रहा था। ग्रामीणों को देखते ही वह भागने लगा जिसे दौडक़र पकड़ लिया गया।

सोनू इन दोनों बच्चियों को बहला-फुसला कर उनके स्कूल से ले आया और बीच रास्ते में जंगल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर ग्राम ढेलवाडीह में पीडि़त बच्चियों के परिजनों एवं ग्रामवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने सोनू के घर के सामने घेराव कर दिया। बवाल मचने की सूचना पर कटघोरा पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले गई। दोनों पीडि़त छात्राओं का चिकित्सकीय परीक्षण एवं बयान दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर ग्राम ढेलवाडीह में तनाव का माहौल निर्मित है। इस संवेदनशील मामले में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!