ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

युवा हाथी की मौत मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत होगी कड़ी कार्यवाही हाई टेंशन तार के चपेट में आने से हुई थी 20 वर्षीय हाथी की मौत

Netagiri.in___कोरबा जिले के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पनगवा कंजर पहाड़ इलाके में 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आने से लगभग 20 वर्ष के हाथी की मौत हो गई। वन विभाग ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। कहां जा रहा है कि समय पर विद्युत लाइन को ठीक किया जाता तो इस घटना को टाला जा सकता था। इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने की बात कटघोरा डीएफओ ने कही है।

आपको बता दें कि कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र में हाथी की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मौके पर एक दातल हाथी की मौत हो गई जो कुछ दिनों से वहां सक्रिय था। इस इलाके से छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी की 11 के बीच क्षमता वाली विद्युत लाइन गुजरती है। कहां जा रहा है कि कुछ समय से लाइन के झूलने से संभावित खतरा बना हुआ था और इस बीच हाथी की मौत हो गई। डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि हाथी के सर का संपर्क बिजली तार से होने के कारण उसकी जान चली गई। समस्या को लेकर कुछ समय पहले हमने सीएसपीडीसीएल को अवगत कराया था। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि हाथी की मौत का मामला अपने आप में गंभीर है। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा जिले में हाथियों के उत्पाद से संबंधित समस्याएं दो दशक से भी ज्यादा समय से बनी हुई है। इन वर्षों में विभिन्न वन परिषद में लोगों के साथ-साथ मवेशियों की मौत हुई है जबकि संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। जंगली जानवरों से होने वाली मौत के मामलों में सरकार के द्वारा प्रभावित परिवारों को 6 लख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है जबकि फसल और अन्य नुकसान के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!