ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमदेशप्रशासनिक

ब्रेकिंग न्यूज़. पुलिस की स्पेशल सेल की न्यूज़ पोर्टल के 30 ठिकानों पर रेडमोबाइल लैपटॉप सहित कई दर्जन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जप्तवेबसाइट में चीन की कंपनियों का पैसा लगाने का है आरोप

Netagiri.in—नई दिल्ली (एजेंसी)। न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापे मारी चल रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा, गजियाबाद में रेड मारी है। दिल्ली एनसीआर में स्पेशल सेल की टीम ने न्यूज क्लिक पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस, मोबाइल जब्त किए हैं।

न्यूज क्लिक से जुड़े विभिन्न परिसरों पर दिल्ली पुलिस की चल रही छापेमारी 17 अगस्त को यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। यूएपीए आईपीसी की धारा 153ए, आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यूज क्लिक के राइटर उर्मिलेश के वकील गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्मिलश की पत्नी ने उन्हें बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी मेरे पास कोई अन्य जानकारी नहीं है।
छापामारी 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। सेल के अधिकारियों ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने लिखा है कि दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची। मेरा लैपटॉप और फोन ले गई है। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। स्पेशल सेल ने इस मामले में यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है। ये आरोप है कि इस वेबसाइट में चीन की कंपनियों का पैसा लगा है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी मुकदमा दर्ज किया था। साथ-साथ ईडी ने भी कार्रवाई की थी। हाई कोर्ट ने उस वक्त न्यूज क्लिक के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी, लेकिन अब इस मामले में आने वाले वक्त में आरोपी अरेस्ट हो सकते हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!