ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

अब निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए जारी किया ये आदेश…..

रायपुर 12 अक्टूबर 2023। शिक्षा विभाग में सेटिंग में बैक डेट से जारी हो रहे ट्रांसफर-पोस्टिंग पर अब चुनाव आयोग की निगरानी‌, बैक डेट से जारी हो रहे आदेश के मामलों में अब चुनाव आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश देकर तत्काल स्थिति को यथावत करने का आदेश दिया है। आदेश में दो टूक कहा गया है कि आचार संहित लागू होने के बाद किसी भी अधिकारी व कर्मचारी की नियुक्ति, ट्रांसफर,

पोस्टिंग, भारमुक्त, पदभार व प्रमोशन नहीं दिया जा सकता है, लेकिन निर्देश का उल्लंघन कर विभाग की तरफ से नियुक्ति, ट्रांसफर, पोस्टिंग, भारमुक्ति, पदभार ग्रहण व प्रमोशन संबंधी आदेश जारी किये गये हैं।

आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल आदेश के यथावत रखने का आदेश दिया है। साथ ही ये निर्देश भी दिया है कि निर्वाचन आयोग की बिना अनुमति के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का अब नियुक्ति, ट्रांसफर, पोस्टिंग, भारमुक्ति, पदभार ग्रहण व प्रमोशन संबंधी आदेश ना जारी किया जाये। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शिक्षा विभाग से लगातार आदेश जारी हो रहे थे। बेशक उन आदेशों की जारी होने की तिथि पुरानी थी, लेकिन सवाल फिर भी उठ रहे थे कि आखिरकार आचार संहिता के बाद ये आदेश क्यों जारी हो रहे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!